पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मय पुलिस फोर्स के थाना कोतवाली पडरौना
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मय पुलिस फोर्स के थाना कोतवाली पडरौना
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मय पुलिस फोर्स के थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहिया गांव में वांछित अभियुक्त के घर दिया गया दबिश तथा अपराधियों(हिस्ट्रीशीटरों) का किया गया सत्यापन-
आज दिनांक 14.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जयन्त यादव तथा प्रभारी निरीक्षक को0 पडरौना मय पुलिस फोर्स थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के बसहिया गांव में गो तस्करी एवं गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। जो निम्नवत है-
दबिश एवं सत्यापन अभियान
थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रांतर्गत बसहिया (बनवीरपुर) गांव में गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त इबरान अली उर्फ बरकल अली पुत्र एकराम (एचएस नं0 279ए) के घर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। अभियुक्त मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया।
हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन
गांव बसहिया के गो तस्करी से जुड़े कुल 22 हिस्ट्रीशीटरों की गहन निगरानी एवं सत्यापन किया गया।
• 06 हिस्ट्रीशीटर मौके पर मौजूद पाए गए।
• 13 हिस्ट्रीशीटर गैर-जनपद/गैर-राज्य में पाए गए।
• 03 हिस्ट्रीशीटर जेल में बंद पाए गए।
निरोधात्मक कार्यवाही
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना, चौकी प्रभारी सिंधुआ एवं समस्त बीट प्रभारियों को इन हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरोधात्मक एवं विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संपत्ति सत्यापन एवं जब्तीकरण
गो तस्करी में संलिप्त अपराधियों के चल-अचल संपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना को अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपराधियों एवं उनके परिजनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अभिलेखित की गई।
गैर-मौजूद हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई
गैर-जनपद/गैर-राज्य में पाए गए हिस्ट्रीशीटरों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर फर्द “अ” काटने एवं उनके संपत्ति विवरण एकत्रित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर
admin