मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान’ प्रयाग जं. रेलवे स्टेशन पर सेल्फी बूथ स्थापित

मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान’ प्रयाग जं. रेलवे स्टेशन पर सेल्फी बूथ स्थापित

मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान’ प्रयाग जं. रेलवे स्टेशन पर सेल्फी बूथ स्थापित

By:- Amitabh Chaubey

प्रयाग:- माघ मेला–2026 के अवसर पर यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग एवं आधुनिक रेल सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रयाग रेलवे स्टेशन पर ’मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान' अभियान के अंतर्गत विशेष सेल्फी बूथ स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी बूथों के माध्यम से यात्रियों को अपनी यात्रा को यादगार बनाने के साथ-साथ वैध टिकट के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

साथ ही, यात्रियों को RailOne ऐप के बारे में जानकारी देकर मोबाइल के माध्यम से टिकट बुकिंग, समय एवं धन की बचत तथा डिजिटल सेवाओं के लाभों से अवगत कराया जा रहा है। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा प्रयाग जं. स्टेशन परिसर में तैनात कर्मचारियों एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से यात्रियों को RailOne ऐप डाउनलोड करने, उपयोग करने एवं डिजिटल माध्यम से टिकट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ कागजरहित एवं कैशलेस सेवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सुरक्षित, सुगम एवं स्मार्ट रेल यात्रा के लिए डिजिटल टिकटिंग को अपनाएं और ‘My Ticket My Pride’ अभियान का हिस्सा बनें।