अन्तर्जनपदीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 290 पेटी अवैध

अन्तर्जनपदीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 290 पेटी अवैध

अन्तर्जनपदीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 290 पेटी अवैध

प्रेस नोट जनपद कुशीनगर-
दिनांक-20.01.2026, थाना खड्डा

अन्तर्जनपदीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, पिकअप वाहन से तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 290 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली व रोमियो राजा गोल्ड व 150 पेटी अवैध बीयर भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये) के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.01.2025 को थाना खड्डा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना खड्डा क्षेत्र से एक सफेद रंग की पिकप गाडी से 205 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 25 प्रतिशत, व 50 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 28 प्रतिशत व 35 पेटी अवैध देशी शराब रोमियो राजा गोल्ड तीव्रता (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 36 प्रतिशत) व 100 पेटी अवैध बीयर किंगफिसर एक्सट्रा स्पेशल ( प्रत्येक पेटी मे 24 अदद 500 ML) 40 पेटी अवैध बीयर बर्डवाईजर मेगनम ( प्रत्येक पेटी मे 24 अदद 500 ML) व 10 पेटी हेयबर्डस 5000 ( प्रत्येक पेटी मे 24 अदद 500 ML) बरामद की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त प्रदीप निषाद पुत्र तुफानी निषाद निवासी नौतार जंगल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खड्डा पर मु0अ0सं0-008/26 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-008/26 धारा 60/72 आबकारी अधि0 थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-प्रदीप निषाद पुत्र तुफानी निषाद निवासी नौतार जंगल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर 

बरामदगी का विवरण-(कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये)
1-एक अदद सफेद रंग की पिकप न0 UP57BT1361 
2-205 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 25 प्रतिशत, व 50 पेटी अवैध देशी शराब बन्टी बबली (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 28 प्रतिशत व 35 पेटी अवैध देशी शराब रोमियो राजा गोल्ड तीव्रता (प्रत्येक पेटी मे 45 अदद टेट्रा पैक 200 ML तीव्रता 36 प्रतिशत) 
3-100 पेटी अवैध बीयर किंगफिसर एक्सट्रा स्पेशल भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की ( प्रत्येक पेटी मे 24 अदद 500 ML) 

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
 1-प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश उपाध्याय थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अखिलेश यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 विकास यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
4-का0 अवनीश दूबे थाना खड्डा जनपद कुशीनगर
5-का0 उमेश यादव थाना खड्डा जनपद कुशीनगर

सोशल मीडिया सेल
 जनपद कुशीनगर