अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

आज दिनांक 28.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि सभी व्यापारी बंधु अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में HD नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले रास्ते की तरफ रखें व उन्हें समय-समय पर चेक करते रहें। इससे अपराध रोकने एवं उसका खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलती है।

सोशल मीडिया सेल
  जनपद कुशीनगर