डिस्ट्रिक्ट सम्मान समारोह में वह क्लब जिन्होंने श्रेष्ठ सेवा कार्य किया, उन्हें सम्मानित किया गया! सम्मानित होने वाले क्लब्स में क्लब अलंकृत, क्लब भूमिजा, क्लब शौर्य तथा क्लब समर्पण आदि रहे
डिस्ट्रिक्ट सम्मान समारोह में वह क्लब जिन्होंने श्रेष्ठ सेवा कार्य किया, उन्हें सम्मानित किया गया! सम्मानित होने वाले क्लब्स में क्लब अलंकृत, क्लब भूमिजा, क्लब शौर्य तथा क्लब समर्पण आदि रहे
कानपुर इंडियंस वॉइस. एसोशिएशन ऑफ अलाइंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 154-N द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली शोभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होटल राॅयल पैराडाइज् गार्डन, जी टी रोड कानपुर* में वार्षिक मंडल अधिवेशन तथा सम्मान समारोह *आराध्या* का आयोजन किया गया! विधिवत दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 'एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल' के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अली आरके सक्सेना ने अच्छा सेवा कार्य करने वाले क्लब्स का प्रोत्साहन करते हुए निरंतर सेवा करते रहने की बात कही और अधिक से अधिक ज़रूरत मंदों तक सेवा कार्य पहुंचाने की अपील की! पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एली पंकज श्रीवास्तव ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सदस्यों से अपील की के वे सब निजी हित से परे अपने-अपने क्लबोन के माध्यम से अधिक से अधिक सेवा कार्य करें! उन्होंने बताया की अलायंस क्लब द्वारा निरंतर रूप से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, भोजन वितरण, शिक्षा के कार्य तथा पठन सामग्री वितरण, महिलाओं के सशक्तिकरण, बुजुर्गों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण आदि जैसे कार्य किए जाते हैं! अंतरराष्ट्रीय पीआरओ एली राजीव शुक्ला ने सेवा कार्यों का सही रूप से संचालन तथा संगठन को मजबूत करने की अपील की ! ! इसके अतिरिक्त अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली शोभा श्रीवास्तव ने की तथा संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी एली सरिता वहाब ने किया ! मुख्य रूप से एली विवेक श्रीवास्तव, शेखरानंद वर्मा, पी एन सोमानी, सुभाष खन्ना, अशोक शर्मा, राजेश निगम (पी. आर.ओ), शरद निगम, जीतेन्द्र चतुवेदी,डॉ चंद्रहास कटियार, हिमानी श्रीवास्तव, किरण शुक्ला, फैसल वहाब, प्रभात श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट ट्रेज़रार, राजेश निगम डिस्ट्रिक्ट पीआरओ आदि उपस्थित रहे! *विशेष संवाददाता रवि शर्मा*