मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण

मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण

मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर किया गया ध्वाजारोहण

आज दिनांक 26.01.2026 को 77 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(राज्य मंत्री उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण किया गया। मा0 मुख्य अतिथि महोदया द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड की कमाण्ड ,प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयन्त यादव  द्वारा किया गया। परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस ,मोटरसाइकिल दस्ता, एण्टीरोमियों टीम, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, दंगा नियंत्रण बल व अग्निशमन दल शामिल रही।

इस दौरान जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा मा0 मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(मा0 राज्यमंत्री उ0प्र0) को भगवान बुध्द का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्य अतिथि महोदया, जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जिला जज महोदय कुशीनगर, मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री उमेश चन्द्र भट्ट को मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड में शामिल प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयन्त यादव व द्वितीय परेड कमांडर उ0नि0 प्रभात यादव, तृतीय परेड कमांडर उ0नि0 श्री रामप्रवेश सिंह सहित सभी टोली कमाण्डरों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मा0 मुख्य अतिथि महोदया एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गृह मंत्रायल भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु चयनित अधिकारियों/कर्मचारीयों क्रमशः प्रभारी निरीक्षक को0 पडरौना श्री हर्षवर्धन सिंह, प्रभारी निरीक्षक डायल 112 श्री रवि कुमार राय, मु0आ0 संतोष कुमार सिंह(स्वाट टीम), मु0आ0 सनातन सिंह स्वाट टीम तथा जनपद कुशीनगर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जनपद के माननीय विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि, न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।  रैतिक परेड का दर्शकगण द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया ।

मुख्य आकर्षण एवं कार्यक्रम:

* ध्वजारोहण एवं सलामी: मुख्य अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम(मा0 राज्य मंत्री उ0प्र0) द्वारा जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर ध्वाजारोहण किया गया, जिसके पश्चात पुलिस बल द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया।
* संविधान संकल्प: ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
* सम्मान समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद कुशीनगर