पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन
पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन
पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी एवं निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-
आज दिनांक 30.01.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर श्री एस चन्नप्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा गहन निरीक्षण किया।सलामी ग्रहण के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल की दौड़ कराई गई तथा टोली-वार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड ड्रिल की तकनीक एवं अनुशासन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
???? निरीक्षण के क्रम में पीआरवी-112 (पुलिस रिस्पांस वाहन) सहित जनपद के समस्त थानों के वाहनों का विस्तृत जायजा लिया गया। वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की गई। साथ ही, वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
???? इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन परिसर के मेस, कैंटीन, आवासीय परिसर, रिक्रूट आरक्षियों के बैरक आदि का गहन निरीक्षण किया गया। महोदय ने परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत कार्यों, प्रकाश व्यवस्था एवं कर्मचारियों की सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए प्रतिसार निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
???? इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कैफे (पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों के लिए आरामदायक कैफेटेरिया) तथा आरओ प्लांट (शुद्ध पेयजल संयंत्र) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
???? महोदय द्वारा पुलिस लाइन के परिवहन शाखा का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों (वाहन रख-रखाव, सर्विसिंग, कंडम वाहन आदि संबंधित अभिलेखों) की जांच की गई तथा शाखा प्रभारी को वाहनों के उचित रख-रखाव, समय-समय पर सर्विसिंग, जर्जर वाहनों को कंडम करने एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
admin