जिला बाराबंकी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय उपचार
Barabanki police ki Gambhir halat
जौनपुर इंडियंस वॉइस से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट थाना क्षेत्र बिसवां के अंतर्गत सरैया बारा सिंघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 मोटरसाईकिल सवार बुरी तरह से लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी सांडा लाया गया जिसमें आदेश उम्र 15वर्ष पुत्र वीरेंद्र गिरी, गुड्डू उम्र 30वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी दुधगढ़ मडोर थाना सकरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल ललित गिरी उम्र 32 वर्ष निवासी बड्डूपुर हेतु भेजा गया। वहीं मृतकों का बिसवां एस आई फूल चंद्र सरोज, कल्याण सिंह सहित पुलिस चौकी सांडा के कांस्टेबल राहुल सिसोदिया, मुकेश यादव, विकास कुमार मौके पर पहुँच शवों को कब्जे में ले पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार घायल ललित गिरी निवासी बड्डू पुर जिला बाराबंकी के घर कल 15तारीख को बहन की शादी है जोकि उसी उपलक्ष्य में निमंत्रण लेकर अपनी बड़ी बहन दुधगढ़ थाना सकरन आया हुआ था यहीं से आज दिनांक 14.03.2026 समय तकरीबन 12बजे अपने भांजे आदेश व बहनोई गुड्डू के साथ एक ही बाइक up 34M 5419 से वापस जाते समय करीब 12बजे सरैया बारासिंघा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उक्त दुर्घटना हुई इस सम्बन्ध में एस आई फूलचंद्र सरोज से बात की गई तो बताया गया कि घटना के कारणों के बिंदुओं की जाँच पर जा रही है स्थिति स्पष्ट होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।