आम आदमी पार्टी के रूहेलखंड प्रांत कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
आम आदमी पार्टी के रूहेलखंड प्रांत कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
वाराणसी इंडियंस वॉइस से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट बरेली: रूहेलखंड प्रांत के कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर तिरंगा शाखा के अध्यक्ष जनक प्रसाद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने ने बाबा भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को याद किया कार्यक्रम में शामिल जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या, पंकज चौहान, ऋतिक शर्मा, सुमित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया तथा समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।