त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर
तरयासुजान थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने साफ संदेश दिया है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहार में खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी क्रम में तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेडिया पुलिस चौकी प्रभारी शिवम् कुमार द्विवेदी द्वारा आगामी त्योहार के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में मूर्ति स्थापना कर पूजा करने वाले आयोजक, डीजे संचालक, ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर शासन व उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों से अवगत कराया गया।
???? बैठक में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, समय सीमा में कार्यक्रम समापन, आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।
???? किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
admin